पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 31 तक करेंगे आवेदन

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 31 तक करेंगे आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | कृषि विभाग हरियाणा द्वारा कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। जानकारी देते हुए अम्बाला के सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि किसान सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस), हैप्पी सीडर, पैडी स्ट्रा चोपर, श्रेडर, मल्चर, शर्ब मास्टर, कटर-कम-स्प्रेडर, रिवर्सिबल एमबी प्लो, रोटरी स्लेशर, जीरो टिल ड्रिल मशीन, रोटावेटर पर अनुदान लेेने के लिए 31 मई सायं 5 बजे तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त कृषि यंत्र पर उपलब्ध अनुदान भारत सरकार द्वारा निर्धारित किए गए अधिकतम मूल्य का 50 प्रतिशत भारत सरकार द्वारा निर्धारित अधिकतम अनुदान राशि देय होगी। इन उपकरणों की खरीद कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अधिकृत व सूचीबद्ध कृषि यंत्र निर्माताओं से करनी अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...