लोन के जाली दस्तावेज देने वाला पकड़ा
अम्बाला सिटी | धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी सर्वजीत सिंह पावर कालोनी धूलकोट को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मामले के संबंध में बृज लाल ब्रांच मैनेजर स्टेट बैंक आफ इंडिया फुटबाल चौक ने एक मार्च को शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी विशाल निवासी माडल टाउन, सर्वजीत सिंह पावर कालोनी धूलकोट व महिला ने फरवरी 2016 में स्टेट बैंक आफ इंडिया फुटबाल चौक से लोन लेने के लिए जाली दस्तावेज का प्रयोग किया था। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में आरोपी सर्वजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।