जगाधरी-अम्बाला स्थित पेट्रोल पंपों पर वाहनों में हवा भरने की सुविधा नहीं
बराड़ा/मुलाना| जगाधरी अम्बाला मार्ग स्थित पेट्रोल पंपों पर वाहनों में हवा भरने के लिए सुविधा नहीं है। जबकि लाइसेंस लेते वक्त हर पेट्रोल संचालक सभी औपचारिकताएं पूरी करता है, लेकिन बाद में शायद ही कोई ऐसा पेट्रोल पंप होगा जहां पर वाहनों में हवा भरने के लिए व्यवस्था हो। सुमन वालिया, प्रेम कुमार, अनिल व महिन्द्र ने बताया कि यही हाल बराड़ा-साढौरा-शाहाबाद मार्ग पर है। लोगों ने बताया कि दिन में तो जैसे तैसे वाहन चालक संभाल लेता है, लेकिन रात में वाहन में हवा न होने के कारण परेशानी होती है।