पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • रंजिश में डेहा कॉलोनी में चले ईंट पत्थर पेट्रोल बम से घर में लगाई आग, जला सामान

रंजिश में डेहा कॉलोनी में चले ईंट-पत्थर पेट्रोल बम से घर में लगाई आग, जला सामान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंजिश में डेहा कॉलोनी में दो पक्षों के बीच ईंट, पत्थर व कांच की बोतलें चल गई। एक पक्ष के लोगों ने पेट्रोल बम से एक मकान में आग लगा दी। आग से घर में रखा जरूरी सामान जल गया। दो फायर टेंडर ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। स्थिति पर कंट्रोल करने के लिए डीएसपी कैंट की अगुवाई में तीन थानों की पुलिस को तैनात किया गया है।

डेहा कॉॅलोनी वासी मुकद्दर ने बताया कि दो दिन पहले पड़ोस में रहने वाले जसपाल के बेटे ने उसके भांजे का गला दबा दिया था। इस कारण दोनों में काफी बहस भी हुई और पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेकिन बुधवार सुबह इसी मुद्दे को लेकर सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों में बहस हो गई जोकि देर शाम मारपीट और गाली-गलौज में बदल गई। मुकद्दर ने बताया कि जसपाल ने 30-40 लोगों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला कर दिया और पेट्रोल बम फेंक कर घर के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में आग लगा दी। हंगामा से दोनों पक्षों में तनाव हो गया और फिर दोनों की तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान कुछ लोग मामूली तौर पर घायल हो गए। सूचना मिलते ही कैंट डीएसपी सुरेश कौशिक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए महेशनगर, कैंट और पड़ाव थाने की पुलिस को तीनों थानाध्यक्षों की मौजूदगी में तैनात कर दिया गया है।

कैंट डेहा काॅलोनी में दो पक्षों में झगड़े के बाद पहुंची पुलिस।

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में झगड़ा हाे गया था। पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी गई है। स्थिति कंट्रोल में है और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स को डेहा कॉलोनी में तैनात कर दिया गया है। सुरेश कौशिक, डीएसपी कैंट

मकान में पेट्रोल बम से आग के बारे जानकारी देती महिला।

खबरें और भी हैं...