स्टाफ रोड के पास मिला अज्ञात शव
अम्बाला | कैंट के स्टाफ रोड स्थित नौ गाजा पीर के समीप 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की लाश मिली। पुलिस को मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति नौ गाजा पीर के पास पड़ा हुआ है जिसके बाद हेड कांस्टेबल अमित कुमार ने सूचना की आधार पर कार्रवाई करते हुए शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।