सड़क हादसे के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अम्बाला सिटी | सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने आरोपी बलबीर सिंह गांव लौहगढ़ को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट से जमानत मिल गई। मामले के संबंध में पीड़ित महिला ने 9 मई को शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी बलबीर सिंह ने लापरवाही व तेज गति से जीप चलाते हुए 17 अप्रैल की शाम लड़कियों की आईटीआई के पास उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण वह घायल हो गई। पुलिस ने जीप चालक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।