ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
अम्बाला | भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के सदस्यों ने केंद्र के निर्देशानुसार मंडल कार्यालय पर सुरेश चंद मेहता की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट बिना बदलाव के जल्द से जल्द लागू करने की मांग की गई है और 7वें वेतन आयोग का लाभ देने की बात कही गई है। इस अवसर पर रामलाल, रामकुमार, तरसेम राणा, सुरेंद्र कौर, विरेंदर कुमार, पूरण चंद, जयपाल राणा, सुरेश कुमार, ममता देवी, कविता, मदन पाल, जगदीश चंद्र आदि मौजूद थे।