पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • सफाई कर्मियों के लिए संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी इनेलो बसपा: लबाना

सफाई कर्मियों के लिए संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी इनेलो-बसपा: लबाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| इनेलो स्टेट कार्यकारिणी सदस्य मक्खन सिंह लबाना व बसपा लोकसभा प्रभारी गुरमुख सिंह ने बुधवार को नगर निगम के प्रवेश द्वार के आगे हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को इनेलो व बसपा गठबंधन की तरफ से समर्थन दिया। लबाना व गुरमुख ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा ने हमेशा कर्मचारी विरोधी रुख अपनाया है। यही कारण है कि आज बिजली निगमकर्मी, अध्यापक, नगर निगम के सफाई कर्मी, दमकल कर्मी सहित अन्य तमाम कर्मचारी वर्ग सड़कों पर हैं। लबाना ने कहा कि इनेलो कर्मचारियों की जायज मांगों का पूरा समर्थन करती है और इसके लिए जितना संघर्ष करना पड़ेगा तो किया जाएगा। इस अवसर पर प्रकाश सिंह पाखी, करनैल सिंह, लाली भानोखेड़ी, जसविंदर सकराओं, दीपक आर्य, हरपाल सिंह कंबोज, एडवोकेट दिलबाग दानीपुर, पंकज भारद्वाज, एडवोकेट इंद्रमोहन राव, डॉ. बलबीर सिंह, मलकीत सिंह भानोखेड़ी, कर्मबीर सिंह सेगता, हरमेश सिंह पंजोखरा, गुरनाम सिंह खेरा, सन्नी ढिल्लो, सतनाम सिंह सकराओं, निक्का, रॉकी प्रोचा, लक्ष्मी देवी, सुच्चा सिंह, वीरेंद्र सिंह व अनिल खटकड़ मौजूद रहे।

कर्मचारियों को संबोधित करते इनेलो नेता मक्खन सिंह लबाना।

खबरें और भी हैं...