ब्राह्मण समाज 20 मई को करेगा रोष प्रदर्शन
अम्बाला | ब्राह्मण सेना की एक बैठक ब्राह्मण सेना कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें ब्राह्मण सेना के प्रमुख एवं कैंटोनमेंट बोर्ड वार्ड 5 के पार्षद सुरेंद्र तिवारी ने अपनी सेना व अन्य ब्राह्मण संगठनों के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि ब्राह्मणों को एक होना पड़ रहा है क्योंकि आए दिन कोई न कोई ब्राह्मण जाति को बहुत ही आसान निशाना बनाकर बदनाम किया जाता है। बीते दिनों स्टाफ सलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन बीबी भारती द्वारा एवं प्रश्न पत्र बनाने वाले अधिकारी द्वारा जो ब्राह्मण समाज को क्षति पहुंचाई गई है, उससे ब्राह्मण समाज बहुत ही आहत है। तिवारी ने कहा कि पिछले 13 मई को इसके विरोध में एक ज्ञापन हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को दिया था और मांग की थी कि आने वाली 18 मई को अगर बीबी भारती के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तो संपूर्ण ब्राह्मण संगठन अम्बाला में 20 मई को रोष प्रदर्शन कर सोई हुई भाजपा सरकार को जगाने का प्रयास करेगा।