पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • पल्ली में रस्सी से बंधा मिला युवा का शव अवैध संबंध हो सकता है हत्या का कारण

पल्ली में रस्सी से बंधा मिला युवा का शव अवैध संबंध हो सकता है हत्या का कारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

नग्गल-जनसुई लिंक रोड पर मंगलवार रात घूम रहे दो युवकों ने दुर्गंध आते ही मोबाइल टॉर्च से झाड़ियों की तरफ झांका तो उन्हें भारी-भरकम पल्ली (तूड़ी पैक करने वाला कट्टा) नजर आई। अनहोनी की आशंका पर उसी समय पुलिस को सूचित किया। पल्ली खोलकर देखा तो उसमें एक युवक का अर्धनग्न शव खून से लथपथ हालत में रस्सी से बंधा मिला। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है, लेकिन प्राथमिक जांच में पुलिस ने हत्या की वजह अवैध संबंध माना है जिसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, पुलिस ने यह मामला गांव नग्गल के गुरजंट सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। आरोप हत्या व साक्ष्यों को खुर्दबुर्द करने के हैं। गुरजंट के मुताबिक मंगलवार रात को वह अपने दोस्त विक्रम कुमार उर्फ विक्की के साथ नग्गल-जनसुई लिंक रोड पर घूम रहा था। जैसे ही वह पुलिया के पास पहुंचे तो उन्हें अजीब दुर्गंध आई। इधर-उधर देखा तो कुछ नजर नहीं आया। उसी समय मोबाइल की टॉर्च जलाकर पुलिया से नीचे झाड़ियों की तरफ झांका तो रस्सी से बंधी एक भारी-भरकम पल्ली नजर आई। क्योंकि दुर्गंध बढ़ती ही जा रही थी और पल्ली किसी अनहोनी की तरफ इशारा कर रही थी, इसलिए उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

अंडरवियर से अवैध संबंधों की तरफ इशारा| बोरी में जकड़े शव पर महज एक अंडरवियर डला हुआ है। वारदात को किसी ने बेरहमी से अंजाम दिया है और बचने की नीयत से शव को पुलिया के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया। मृतक की उम्र 30 साल के आसपास है और वह किसी अच्छे परिवार से संबंध रखने वाला प्रतीत होता है। जिसे देखकर पुलिस अंदाजा लगा रही है कि किसी ने अवैध संबंधों के कारण युवक की हत्या कर दी। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतक के बदन पर था महज अंडरवियर, पुलिस खून से लथपथ युवक के शव की शिनाख्त में जुटी

आरोप हत्या व साक्ष्यों को खुर्दबुर्द करने के हैं

युवकों की मदद से निकाली पल्ली, मिली लाश

सूचना मिलने के कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह पुलिस ने पल्ली को बाहर निकालना चाहा, लेकिन वजन अधिक होने के कारण युवकों की मदद लेनी पड़ी। पल्ली को बाहर खींचते ही उसे खोला गया तो अंदर एक बोरी में लाश नजर आई। जिसे किसी तरह पुलिस ने बाहर निकाला। पाया कि बोरी में पैक लाश की दोनों टांगे एक रस्सी से बंधी हुई हैं और उसकी बक्खी में तेजधार हथियार से हमला हो रखा है। जिस कारण उसकी बक्खी से मांस बाहर निकल गया। मामला पूरी तरह से हत्या का लग रहा था, इसलिए पुलिस ने तुरंत गुरजंट के बयान पर हत्या व साक्ष्यों को खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया।

पुलिस ने साझा किए फोटो

पुलिस शव की शिनाख्त के लिए लोकल व बाहरी राज्यों से जुड़े संपर्कों पर फोटो सांझा कर दिए हैं ताकि किसी गुमशुदगी का पता चल सके। दूसरा पुलिस ने इलाके से जुड़े आसपास के गांवों में भी पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार देर रात तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिली थी, लेकिन जल्द ही मामला सुलझाने का दावा किया जा रहा है।

अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

पल्ली के अंदर युवक का अर्धनग्न शव मिला है। हत्या के बाद शव को इलाके में फेंका गया है। शिनाख्त का प्रयास जारी है। अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की जा सकती। राजीव कुमार, इंचार्ज, नग्गल थाना अम्बाला।

खबरें और भी हैं...