पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • साथी कर्मचारी कमजोर कहकर उड़ाते थे मजाक, तंग आकर युवक ने लगाया फंदा

साथी कर्मचारी कमजोर कहकर उड़ाते थे मजाक, तंग आकर युवक ने लगाया फंदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साथी कर्मचारियों के कमजोर कहकर मजाक उड़ाने से तंग आए महेशनगर क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले 34 वर्षीय मुकेश निवासी राणा कांप्लेक्स ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतक की जेब से मिल सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महेशनगर थाने में दी शिकायत में मृतक मुकेश के पिता 65 वर्षीय गुलाब सिंह ने बताया कि वह कपड़े सिलाई करता है और उसकी प|ी भी प्राइवेट नौकरी करती है। उसका लड़का मुकेश शादीशुदा है और उसका पांच साल का बेटा भी है। मुकेश इंडस्ट्रियल एरिया में लगभग पांच साल से नौकरी करता था। मंगलवार को मुकेश प|ी व बेटे को शाम के समय ससुराल शाहाबाद छोड़कर आया था। बुधवार सुबह लगभग 8.30 बजे गुलाब व प|ी काम पर चले गए थे। कुछ देर बाद मुकेश की प|ी का शाहाबाद से फोन आया कि मुकेश ने फोन पर बताया है कि उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया है और वह कुछ गलत करने जा रहा है क्योंकि जिस फैक्टरी मे वह काम करता है, वहां काम करने वाले 7-8 आदमी कमजोर कहकर मजाक उड़ाते हैं और परेशान करते हैं। गुलाब सिंह घर पहुंचा और पड़ोसियों की मदद से कमरे को खोला तो उसने मुकेश छत में लगे पंखे से लटके पाया। मुकेश की जेब चेक की तो उसकी पेंट की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ।

सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने 8 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

सुसाइड नोट में हैं ये नाम

माैत को गले लगाने से पहले मुकेश ने लिखा था कि वह पूरे होश में यह लिख रहा है। उसकी मौत के जिम्मेदार राकेश उस्ताद, बिद्रर, साहा वाला बबलू, रजनीश, फौजी, राजेश, राजू और संतोष हैं। यह सारे मिलकर उसका कमजोर कहकर मजाक उड़ाते थे और मिलकर उसे परेशान करते रहते थे। वह मरना नहीं चाहता था। लेकिन बार-बार परेशान होने के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा।

सुसाइड नोट के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अजायब सिंह, महेशनगर थाना प्रभारी।

खबरें और भी हैं...