पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • कार में लिफ्ट देकर सोने की चेन चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

कार में लिफ्ट देकर सोने की चेन चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| कार में लिफ्ट देकर सोने की चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो महिलाओं को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है जबकि अन्य को जेल भेज दिया है। पीड़ित महिला ने आठ मई को शिकायत दर्ज करवाई थी कि आठ मई को कुछ आरोपियों ने बस स्टैंड गांव मंडौर के पास उसे अपनी गाड़ी में लिफ्ट देकर उसके गले से सोने की चेन उतार ली। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने आरोपी सत्या, पोली पटियाला, सिंदर उर्फ भोली, जीतो संगरूर, सिमरजीत सिंह उर्फ शैरी नाभा व जसपाल सिंह उर्फ राजा तेलिया पटियाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सत्या व सिंदर उर्फ भोली को रिमांड पर लिया है।

खबरें और भी हैं...