पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • तलाक के बाद पति करता रहा शारीरिक शोषण बीवी की शिकायत पर दुराचार का केस दर्ज

तलाक के बाद पति करता रहा शारीरिक शोषण बीवी की शिकायत पर दुराचार का केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| उसे पता भी नहीं चला और उसके पति ने उससे तलाक ले लिया। यही नहीं वह तलाक लेने के बाद भी उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब अनबन हुई तो तलाक की बात सामने आई। उसी समय पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाने में की। इस पर अब आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने दुराचार का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता यमुनानगर के एक इलाके की रहने वाली है। उसका कहना है कि उसकी शादी कई साल पहले गांव धीन निवासी गुरनाम सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे गुरनाम से एक बेटा व बेटी पैदा हुए जो उसके साथ रह रहे हैं। आरोप है कि अक्सर गुरनाम उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था और जबरन गलत काम करता था। एक दिन उसकी पति से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। गुरनाम ने उससे कहा कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती, क्योंकि उसने उससे तलाक ले रखा है जिसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। छानबीन पर पता चला कि गुरनाम ने 2013 में ही उसे गुमराह करके एकतरफा तलाक ले लिया था। मगर यह बात उसने उसे नहीं बताई और उसके बाद भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया। पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...