स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण
अम्बाला | स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज 17 मई को दोपहर 12 बजे फरूखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। विद्यालय के प्रिंसिपल आज्ञापाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के साथ इस कार्यक्रम में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पौत्र यादविंद्र सिंह संधु भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को देश के शहीदों के जीवन दर्शन से प्रेरित करने के उद्देश्य से विद्यालय में यह प्रतिमा स्थापित की गई है और 17 मई को इसका अनावरण होगा।