ब्रिज ऑफ होप संस्था ने बच्चों में बांटी कॉपियां-पेंसिल
अम्बाला सिटी | अम्बाला शहर स्थित समाज सेवी संस्था ब्रिज ऑफ होप में पढ़ रहे बच्चों को आज उनकी जरूरतों का सामान वितरित किया जैसे कॉपियां, पेंसिल, रबड़, स्केल, पाउडर, साबुन, ब्रश, पेस्ट वितरित किया गया। गवर्नमेंट स्कूल की प्रिंसिपल अनिता शर्मा इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्हींने प्रोजेक्ट के 139 बच्चों को उनकी जरूरतों का सामान बांटा और बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सोशल वर्कर मंजू और लवप्रीत के साथ अन्य स्टाफ मेम्बर सुखदीप, प्रीत कौर, मोनिका, नीलम, अंजू, परमजीत, अंजू शामिल रहीं।