शिवम हेड ब्वॉय और महक हेड गर्ल बनीं
अम्बाला सिटी | पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल के साथ-साथ चारों सदनों के कैप्टन, वाइस कैप्टन, परफेक्ट का चुनाव किया गया। समारोह का आरंभ बैंड की अगुवाई में प्रधान रतन चंद जैन, उप प्रधान अशोक जैन, प्रबंधक मनीष जैन एवं प्रिंसिपल ज्योत्स्ना सचदेवा के स्वागत से हुआ। इसके उपरांत नवकार मंत्र की स्तुति की गई। स्टूडेंट काउंसिल में शिवम गौड़ को हेड ब्वॉय, महक जैन को हेड गर्ल, हरीन सखुजा को प्रेजीडेंट, सिमरन सचदेवा को प्रेजीडेंट इनके अतिरिक्त दस अन्य काउंसिल के पदाधिकारी चयनित किए गए। इसके साथ ही कक्षा नौंवी से ग्यारहवीं तक के छात्रों के शैक्षणिक वरीयता के आधार पर पुरस्कृत किया गया।