जिला स्तरीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता में दिवकरण ने पाया प्रथम स्थान
अम्बाला| लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल की छात्रा दिवकरण ने मंगलवार को आयोजित जिलास्तरीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन श्री सत्य साईं सेवा आर्गेनाइजेशन मंगलवार को एसडी विद्या स्कूल में किया गया जिसमें जिले के 23 विद्यालयों के 46 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की 2 छात्रा ओम कनिष्क व दिवकरण ने भाग लिया। इस अवसर पर सभा के प्रधान दिनेश चंद जैन, जनरल मैनेजर राजकुमार जैन, सीनियर मैनेजर एसके जैन व मैनेजर अनिल जैन ने दिवकरण को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
इसी दौरान पर विद्यालय की रुचि शर्मा ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि विद्यालय के विद्यार्थी ऐसे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।