पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • लेफ्टिनेंट जनरल हून ने किया एसए जैन वाटिका के छात्रों को प्रेरित

लेफ्टिनेंट जनरल हून ने किया एसए जैन वाटिका के छात्रों को प्रेरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| सिटी पीकेआर जैन वाटिका हमेशा नई गतिविधियों के साथ बच्चों के विकास के लिए आयोजित करता रहता है ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके और वे जीवन में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करें। इग्नाइट एन इंस्पायर मोटिवेशनल टॉक एक ऐसा प्रोग्राम है जिसमें हर माह विशेष सुप्रसिद्ध व्यक्ति से स्कूल के प्रांगण में बच्चों को मिलने का अवसर प्राप्त होता है। इसी कड़ी में लेफ्टिनेंट जनरल प्रेमनाथ हून पीकेआर जैन वाटिका पहुंचे और उन्होंने बच्चों को अपनी जिंदगी से जुड़े विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराया। आजादी से पहले महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू के साथ उनके पारिवारिक संबंध तथा देश की रक्षा के लिए उनके नेतृत्व में लड़ी गई लड़ाइयों को बच्चों ने बहुत ध्यानपूर्वक सुना जिसे सुनकर बच्चे उत्साहित हुए। इसके बाद उन्होंने स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के प्रधान गुलशन जैन, मैनेजर उमेश जैन, कैशियर विक्रांत जैन के साथ विशेष मुलाकात की। मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों से जनरल का उनके वाटिका पधारने पर आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...