पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • अपने जन्मदिन पर गिफ्ट लेने की बजाए गिफ्ट बांटे

अपने जन्मदिन पर गिफ्ट लेने की बजाए गिफ्ट बांटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | त्रिवेणी रोड की रहने वाली शिवानी गौरी ने अपना जन्मदिन श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क स्कूल स्लम क्षेत्र के बच्चों के साथ मनाया। जरूरतमंद बच्चों को समिति द्वारा मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ शिक्षा की पूरी सामग्री भी मुफ्त दी जाती है। शिवानी ने इन बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और सब बच्चों को केक बांटकर खुशी मनाई। जन्मदिन पर किसी से उपहार लेने की बजाए शिवानी ने इन जरूरतमंद बच्चों को उपहार बांटे। बच्चों को केक व रिफ्रेशमेंट के साथ-साथ काॅपियां व स्लेट भी वितरित की। श्री बालाजी सेवा समिति के संस्थापक व शिवानी के पिता सतीश गौरी व उसकी माता भी मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...