सिटी के कोर्ट चैंबर में बैठक करते कश्यप समाज के लोग।
अम्बाला सिटी| हर साल की तरह इस बार भी पीर बाबा शाह भडंग पर सालाना मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। पीर बाबा शाहभडंग का वार्षिक मेला गांव मटेड़ीशेखां में चल रहा है। इस दौरान 16 मई को घोड़ा दौड़ व कुश्ती करवाई गई। पीर बाबा पर सभी लोगों की मुरादें पूरी होती है। झंडी वाली कुश्ती पंजाब से आए पहलवान हरमन ने सुनील कुमार को हराकर जीत प्राप्त की। इस दौरान मुख्यातिथि सरदार मक्खन सिंह लुबाना ने शिरकत की। 17 मई की रात भंडारा व कव्वाली का कार्यक्रम करवाया जाएगा जिसमें महफिल कव्वाली शाह सिस्टर मोगा वाले शिरकत करेंगे। इस अवसर पर कमेटी सदस्य कृष्णलाल, विजय, पुरुषोत्तम, गोपी, सरपंच संजीव, हरनेक सिंह, बलविंदर, तारा सिंह, गुरचरण गुलाटी, नितिन व बिक्का मौजूद रहे।