पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • कश्यप परिवार मिलन समारोह को लेकर कोर्ट कॉम्पलेक्स के चेंबर में हुई मीटिंग

कश्यप परिवार मिलन समारोह को लेकर कोर्ट कॉम्पलेक्स के चेंबर में हुई मीटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी के कोर्ट चैंबर में बैठक करते कश्यप समाज के लोग।

अम्बाला सिटी| आने वाली 3 जून को पंजोखरा साहिब स्थित वधु फार्म में कश्यप समाज द्वारा कश्यप परिवार मिलन समारोह करवाया जाएगा। इसको लेकर कश्यप समाज पदाधिकारियों द्वारा मीटिंग कर समाज के लोगों को न्यौता दिया जा रहा है। गुरुवार को इस संदर्भ में कोर्ट काम्पलेक्स में राजकुमार कश्यप के चैंबर में मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता जिला प्रधान तरसेम सिंह कश्यप ने की। उन्होंने सभी को समारोह में बढ़ चढ़कर भाग लेने का न्यौता दिया। इस दौरान नरेंद्र कश्यप, जतिंद्र कश्यप, प्रदीप कश्यप, अमरीक सिंह कश्यप, संदीप कश्यप, मनीष कश्यप, प्रियंका कश्यप, बलवीर कश्यप, अमित कश्यप, राजेश कश्यप सहित अन्य ने शिरकत की। जिला प्रधान तरसेम सिंह कश्यप ने बताया कि समारोह में कश्यप परिवारों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही महर्षि कश्यप, बाबा कालू और अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा की हिंदू एवं सिख समाज हित में किए गए कार्य और जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा।

खबरें और भी हैं...