पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों को बताया हेल्पलाइन नंबर 1098 का महत्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| बाल कल्याण समिति अम्बाला द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन अम्बाला और शिक्षा विभाग के सहयोग से कैंट के स्कूलों का निरीक्षण करते हुए जागरुकता अभियान चलाया गया। टीम ने इंडियन पब्लिक स्कूल मोहड़ा व अमोलक पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। टीम को स्कूलों में शिकायत पेटी नहीं मिली। स्कूलों को बच्चोंं की एक कमेटी का गठन करने के लिए आदेश दिए गए, शौचालयों की सफाई, अग्निशमन यंत्रों की एक्सपायरी डेट तथा स्कूल की सफाई व्यवस्था को जांचा गया। बच्चों को अच्छे व बुरे स्पर्श तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 बारे जानकारी दी गई।

खबरें और भी हैं...