पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • हेडबॉय मास्टर पारस और हेड गर्ल बनीं मिस राशि

हेडबॉय मास्टर पारस और हेड गर्ल बनीं मिस राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंट के जैन गर्ल्स स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन व शपथ समारोह के दौरान बच्चे अपनी टीचर्स के साथ।

भास्कर न्यूज | अम्बाला

जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन व शपथ समारोह का आयोजन किया गया। परिषद के लिए विद्यार्थियों का चयन उनकी उपलब्धियों, योग्यता व साक्षात्कार के आधार पर किया गया। परिषद के विद्यार्थी जहां स्वयं अनुशासन व कर्तव्य का पालन करते हैं, वहीं विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने में अपना पूरा योगदान देते हैं।

प्राचार्या उमा मलिक ने चयनित विद्यार्थियों को सैशे प्रदान कर पदाधिकारी बनाया। स्कूल की सदन संयोजिका मालती सिंह ने सदस्यों को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलवाई। हेडबॉय मास्टर पारस व हेड गर्ल मिस राशि रही। स्कूल प्रधान दिनेश जैन, चीफ पैट्रन आईके जैन, जनरल मैनेजर राजकुमार जैन, सीनियर मैनेजर अरविंद जैन, मैनेजर सुगन्ध जैन व सभी प्रबंधक समिति सदस्यों ने सदन परिषद के लिए चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

खबरें और भी हैं...