पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • मेधावी छात्रों को सक्षम अवार्ड से नवाजा गया

मेधावी छात्रों को सक्षम अवार्ड से नवाजा गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | पीकेआर पब्लिक स्कूल में कक्षा छठी से दसवीं तक के प्रत्येक कक्षा में से पांच मेधावी छात्रों को सत्र 2017-18 के लिए सक्षम अवार्ड से नवाजा गया। पूरे सत्र के प्रत्येक मासिक परीक्षा में सर्वोत्तम परिणाम देने वाले छात्रों का शैक्षणिक सत्र के अंत में ग्रेड टेस्ट लिया गया। जिसमें से प्रथम 5 छात्रों को सक्षम अवार्ड से नवाजा गया। विद्यालय के प्रधान रतन चंद जैन, सचिव अशोक जैन तथा प्रधानाचार्य ज्योत्स्ना सचदेवा ने बच्चों को सक्षम बनाने के लिए सक्षम कक्षाएं आवश्यक बताया। डॉक्टर विजेंद्र और डॉक्टर दीपक के कुशल निर्देशन में सक्षम कक्षाएं लगाई जा रही हैं। सक्षम कक्षाएं छात्रों को विषय ज्ञान के साथ-साथ बौद्धिक विकास की अन्य संबंधित जानकारी से भी अवगत कराती हैं।

खबरें और भी हैं...