अम्बाला सिटी| पीकेआर जैन हेल्थ केयर के प्रधान अरुण जैन ने ईटीओ उर्मिला सिकरवार को बताया कि ये संस्थान स्वास्थ्य सेवा का एक ऐसा स्मारक है। यहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां मरीजों को कम कीमत पर श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाता है। गौरतलब है कि यहां पर किए गए टेस्ट, एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे व अन्य सुविधाएं बेहतर हैं। कुछ माह के दौरान इंस्टीट्यूट ने न केवल अम्बाला बल्कि कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पिहोवा, कैथल, नाहन, कालाअम्ब, शहजादपुर, राजपुरा, पटियाला सहित अन्य शहरों में जगह बना ली है जहां से लोग आकर अपना इलाज करवाते हैं। पिछले माह चादर समारोह व दीक्षा समारोह के दौरान पीकेआर जैन हेल्थ केयर में 100 बेड का अस्पताल बनाने के कार्य का शिलान्यास किया गया। क्योंकि इसके खुलने से लोगों को इलाज के लिए महंगे अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। ईटीओ उर्मिला सिकरवाल ने हेल्थ केयर की मैनेजिंग कमेटी को उनकी सोच पर बधाई दी।