कैंट में यूको बैंक के आगे मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए बैंक कर्मचारी।
अम्बाला| गुरुवार यूएफबीयू के आह्वान पर सभी बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने ड्यूटी समाप्ति के बाद कैंट राय मार्केट स्थित यूको बैंक के सामने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांग वेतन वृद्धि है जोकि 1 नवंबर 2017 से लागू होनी थी, लेकिन आईबीए के ढीले रवैये के कारण अभी पेंडिंग है। यदि आईबीए ने मांगों पर पुन: विचार नहीं किया तो बैंक कर्मचारी और अधिकारी 30 और 31 मई को दो दिन की देशव्यापी हड़ताल करेंगे क्योंकि सरकार ने वेतन वृद्धि मात्र 2 प्रतिशत देने की बात कही है। इसे यूनियन ने नकार दिया है। इस अवसर पर चेयरमैन आरके गुलाटी, पीसी चौहान ट्रेजरार, पीके वर्मा उपप्रधान, बलजीत सिंह सहायक सचिव, जीएस ओबराय महासचिव एआईबीओए सहित अन्य नेता भी मौके पर मौजूद रहे।