पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • पूर्व मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, निर्मल ने कहा न्यायालय पर पूर्ण विश्वास

पूर्व मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, निर्मल ने कहा न्यायालय पर पूर्ण विश्वास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर कोर्ट से जमानत मिलने के बाद गुरुवार को दोपहर को कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह सैकंडों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के काफिले के साथ अम्बाला के लिए रवाना हुए। यमुनानगर जेल से पूर्व मंत्री निर्मल सिंह 22वें दिन बाहर निकले। पूर्व मंत्री का स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा यमुनानगर, जगाधरी, दोसड़का, मुलाना, साहा, मिठापुर, गीता-गोपाल चौक समेत अन्य स्थानों पर फूलमालाएं पहनाकर किया गया। कैंट कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें ही नहीं बल्कि उनके परिवार के हर सदस्य, कार्यकर्ताओं को न्यायालय पर पूरा विश्वास है। गलत आरोपों के चलते ही उन्होंने पुलिस के समक्ष समर्पण किया था। कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता के चलते यह एक राजनीतिक षड्यंत्र था। आने वाले समय में जनता खुद ही भाजपा को जवाब देगी। निर्मल सिंह ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ-साथ मीडिया का धन्यवाद व्यक्त करते हैं। जिन्होंने इस घड़ी में मेरे परिवार का साथ दिया।

खबरें और भी हैं...