भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
सेक्टर-7 अपने निवास स्थान पर विधायक असीम गोयल ने जनता कैंप में 266 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उसके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूल सुविधाएं विशेष प्राथमिकता पर उपलब्ध करवाई जा रही है। इस जनता दरबार के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने प्रार्थना पत्र देते हुए अपनी समस्याओं का समाधान करने बारे विधायक से गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कार्यालय स्तर की समस्याओं का समाधान विशेष प्राथमिकता पर करें ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य जरनैल सिंह, जिला परिषद सदस्य मनदीप राणा, अमरजीत सारंगपुर, लक्की सरपंच कौलां, नवीन दुर्गानगर, गुरजीत चेयरमैन, सोमनाथ चेयरमैन, सौरभ गुप्ता नग्गल, हरबंस सिंह, सुरेंद्र सिंह सरपंच सकराओं सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सिटी में अपने निवास पर लोगाें की समस्या सुनते विधायक।