भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
पिछले कई दिनों से नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर भर में कूड़े के ढेर लग चुके हैं। गुरुवार को शहर में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए विधायक असीम गोयल सड़कों पर निकले। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता और कई ऑफिसर में मौजूद रहे।
जैसे ही विधायक असीम गोयल नगर निगम ऑफिस के बाहर से सफाई करते हुए आगे बढ़े तो हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने मांगे पूरी करने की बात कहीं। आम लोगों के सहयोग से क्षेत्र से कूड़ा हटाया गया।
वहीं, विधायक असीम गोयल ने कहा कि सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में गंदगी का स्तर बढ़ रहा था, इसलिए शहरवासियों के सहयोग से यह अभियान आरंभ किया गया है। मुख्यमंत्री से मिलकर सफाई कर्मियों की मांगो को भी हल करवाने के सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विपक्ष के लोग सफाई कर्मियों की हड़ताल की आड़ में अपनी राजनीति चमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में बीमारी न फैले इसलिए वे खुद ही सफाई करने निकले हैं और लोग इसमें सहयोग करें।
सिटी के ग्लैक्सी मॉल के पास सफाई अभियान चलाते विधायक असीम गोयल व अन्य।
सिटी के जगाधरी गेट पर सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।