कमर्शियल व्हीकल की नहीं हुई पासिंग, एडीसी को सौंपी शिकायत
अम्बाला | जीटी रोड पर स्थित अनाज मंडी में गुरुवार कमर्शियल व्हीकल पास न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों की तरफ से एक लिखित शिकायत अतिरिक्त उपायुक्त को सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। लोगों ने बताया कि पिछले दो हफ्ते से वाहनों की पासिंग नहीं हो रही है।