पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • भाजपा के चुनावों के किए वादे जुमले साबित हो रहे : पूनिया

भाजपा के चुनावों के किए वादे जुमले साबित हो रहे : पूनिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से कांग्रेस नेता बलविंदर सिंह पूनिया समर्थन देने पहुंचे। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों ने पुनिया का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए समर्थन के लिए पूनिया का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बलविंदर पूनिया ने कहा कि भाजपा सरकार की निंदा करते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने बहुत से वायदे सफाई कर्मचारियों से किए थे। मगर वे सब जुमले साबित हुए। इसलिए भाजपा की सरकार को झूठ और जुमलों की सरकार कहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में हर वर्ग दुखी है। चाहे वह किसान हो, मजदूर हो, सफाई कर्मचारी हो या व्यापारी हो।

पूनिया ने कहा कि भाजपा नेता यदा कदा झाड़ू लेकर फोटो खिंचवाने का ढोंग करते हैं। मगर अब जब शहर की सफाई की स्थिति दयनीय है तब ये नेता कही नजर नहीं आ रहे। इस अवसर पर हरिंदर राजू, जनार्दन ठाकुर, सरबजीत नन्यौला, सरबजीत ढींढसा, गुरमीत बकनौर, जगदीप राणा व सतवंत धुरकड़ा मौजूद रहे।

सिटी के नगर निगम हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते कांग्रेस नेता बलविंदर सिंह पुनिया।

खबरें और भी हैं...