पूर्व विधायक एवं आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जसबीर मलौर ने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मियों को गुरुवार को समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण समाज के सभी वर्ग सरकार के दुखी हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा समाज में स्वच्छता के कर्णधार सफाई कर्मियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सफाई कर्मियों के साथ किए गए अपने वादे पूरे करने चाहिए और उनकी मांगों को तुरंत पूरा करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए मजदूरों, किसानों, सफाई कर्मियों, व्यापारियों, कर्मचारियों, उद्यमियों सहित सभी वर्गों से बड़े-बड़े वादे किए थे और चार साल बीत जाने पर भी कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अम्बाला में विकास को रोकने के लिए निगम को भंग करने का निर्णय लिया गया है, जबकि कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र के विकास के लिए अम्बाला को नगर निगम का दर्जा दिया था। कांग्रेस लोगों के अधिकारों की लड़ाई के लिए हर संघर्ष को तैयार है। यदि सरकार ने सफाई कर्मियों की मांगें न मानी तो सड़क पर उतरकर भी उनकी इस लड़ाई का साथ देंगे।
कैट की नगर निगम में कर्मचारियो को सम्बोधित करते काग्रेसी नेता जसबीर मलौर।