पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • जंतर मंतर पर रैली के लिए अम्बाला से पूर्व सैनिकों का जत्था होगा रवाना

जंतर मंतर पर रैली के लिए अम्बाला से पूर्व सैनिकों का जत्था होगा रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी में बैठक करते पूर्व सैनिक ।

भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

जंडली में पूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी अम्बाला की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान सूबेदार अंतर सिंह मुलतानी ने की। मीटिंग में दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाली रैली में भाग लेने को लेकर विचार विमर्श किया गया। प्रधान अत्तर सिंह मुलतानी ने बताया कि दिल्ली 20 मई को जंतर मंतर पर मेजर जरनल सतवीर सिंह द्वारा बुलाई गई महारैली में अम्बाला के करीब 250 पूर्व सैनिकों का एक डेलीगेट सुबह 6 बजे मार्च करेगा। मीटिंग में चेयरमैन जेपी मेहता, जनरल सेक्रेटरी खुशवीर सिंह, दत्त कैप्टन केसी मेहरा, एचएफओ कुलवंत सिंह अटाल, वाइस प्रेसिडेंट सुरेंद्र भाटिया, सूबेदार मेजर सुलखन सिंह, इंदरजीत कमांडो, सारजेंट गुरदेव सिंह, सीपीओ बाबू राम सैनी, कैप्टन करनैल सिंह, नायक सूबेदार हरदीप सिंह, नायक लज्जा सिंह, नायक मामराज कमांडो, हवलदार दीदार सिंह, कमांडो नायक सरन सिंह, कमांडो सिपाही बाबू सिंह, मदन लाल शर्मा, वराट अफसर गुलशन चांंदना ,पाल चंद गोला, सेवादार तेजा सिंह, हवलदार रूप राम, सारजेंट गुलाब सिंह के अलावा अनेक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...