पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • ब्राह्मणों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दोषी पर की कार्रवाई : तिवारी

ब्राह्मणों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दोषी पर की कार्रवाई : तिवारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसी भी जाति के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का अधिकार किसी को भी नहीं है। ब्राह्मण जाति का समाज मे एक सम्मानजनक स्थान है।

जानबूझ कर ब्राह्मण समाज के लिए की गई अभद्र भाषा के मामले मे दोषियों के खिलाफ जांच कर उनको पद से हटाकर हरियाणा सरकार ने अपना रूख साफ कर दिया है। कैंट बोर्ड पार्षद सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि जांच मे थोड़ा समय लगा है लेकिन सरकार ने सजा भी दी है। भाजपा सरकार ने ब्राह्मण समाज की भावनाओं का सम्मान किया है और सरकार ने किसी भी उच्च पद पर आसीन अधिकारी की जिम्मेदारी का उचित संज्ञान भी लिया है। अशोक शर्मा ने कहा कि दोषी चाहे कितना ही प्रभावी क्यों न हो उस कार्रवाई होनी न्याय संगत है।

कैंट रेस्ट हाउस में बीबी भारती को सस्पेंड करने के ऑर्डर पर खुशी मनाते हुए ब्राह्मण समाज के लोग। कैंट बोर्ड पार्षद सुरेंद्र तिवारी ने विरोध स्वरूप मुंडन करवाया था।

चेयरमैन भारती को पद से हटाने पर ब्राह्मण सभा ने सीएम का जताया आभार

अम्बाला सिटी | बराड़ा ब्लॉक के गांव डुलियानी में ब्राह्मण सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती को पद से हटाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर जिला ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बोलते हुए कहा कि हरियाणा के समस्त ब्राह्मण समाज एवं सभी सभाओं को मुबारकबाद देते हुए सभी का आभार जताया। इस अवसर पर सभा के डिप्टी लाल शर्मा, तिलकराज शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, दीपक, भूपेंद्र कसाल, अविनाशी राम शर्मा, मोहित शर्मा, सुभाष गोस्वामी, जय किशन शर्मा, संगीत कपिल, रोहित शर्मा, दिलीप शर्मा, डॉ परमजीत शर्मा, राहुल शर्मा, चमन लाल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...