पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • कांग्रेस भाजपा को मर्यादा का पाठ न पढ़ाए: कटारिया

कांग्रेस भाजपा को मर्यादा का पाठ न पढ़ाए: कटारिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल ने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण नियमों के अनुसार ही येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल व गुलाम नबी आजाद पर तीखे व कड़े हमले करते हुए कटारिया ने कहा की कांग्रेस हमें संविधान की मर्यादाओं का पाठ न सिखाए। क्या कांग्रेस उस वक्त को भूल गई है जब बिना किन्हीं कारणों के भाजपा की चार राज्य सरकारों को बर्खास्त कर दिया गया था। क्या कांग्रेस भूल गई है की इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए देश में आपात काल लगा दिया था। हरियाणा के कांग्रेसी नेताओं भूपिंदर सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, अशोक तंवर की तीखी आलोचना करते हुए कटारिया ने कहा कि नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। क्या हरियाणा कांग्रेस भूल गई है कि जब 1982 में चौधरी देवीलाल व डॉ. मंगल सेन के नेतृत्व में बने इनेलो भाजपा गठबंधन की बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस ने भजनलाल की ताजपोशी कर दी थी। आज कांग्रेस नेता अपने खिसकते हुए जनाधार से बौखलाहट में आ गए हंै। इसीलिए भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगाकर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...