डेहा कॉलोनी में मारपीट व आगजनी करने वाले लोगों के खिलाफ कैंट थाने में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पहले मुकदमे में 18 लोगों और दूसरे मुकदमे में 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है। स्थानीय निवासी दीनू राम व महिला सोनिया की शिकायत व मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने 3-4 आरोपियों को पकड़ लिया है।
कैंट थाने में दी शिकायत में दीनू राम ने बताया कि गुरुवार शाम को जसपाल, गोलू, पवन, करण, सन्नी, सोनी, चप्पू, अंबली, माडू, लेखराज, शिंटू, काली सूरी, विजा, लक्की, दीरज, गोला, सेवक व नैना ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज किया। दूसरे मुकदमे में सोनिया ने शिकायत दी कि जसपाल, पवन, अमली, सुल्तान, सिंटु, जसबंत, रिंकु, नीकदर, लेखराज, देसराज, करण, सन्नी, लक्की, सोनी, अकबर, मैणा ने घर पर हमला कर दिया और पेट्रोल बम फेंक कर घर में रखे सामान को जला दिया।