अम्बाला सिटी | गांव रतनहेड़ी में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी विजय पाल गांव डेरा सलीमपुर को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने कोर्ट कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। मामले के संबंध में गुरदयाल राम गांव रतनहेड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16 मई की सुबह आरोपी विजय पाल ने उसके घर में उससे व उसकी बेटी से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।