अम्बाला सिटी | पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोप है कि गांव मंगलौर के हैप्पी, लक्की, मंगल दास व दो अन्य महिलाओं ने 15 मई की सुबह गांव में उससे व उसके बेटे से मारपीट की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एक अन्य मामले में पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी नाथा राम, सुरेंद्र कुमार, मोहित कुमार, हंसराज व चार महिलाओं ने 15 मई की सुबह उससे व उसके भाई से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।