रेलवे स्टेशन परिसर में दो पक्षों में हुई मारपीट, दो घायल
अम्बाला | गुरुवार शाम रेलवे परिसर में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोगों के सिर फट गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने लिखित शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी थाने में मौजूद घायल रवि की प|ी निशा ने बताया कि वह लालकुर्ती में रहते हैं। रिश्तेदारी में लगने वाला देवर योगेश क्रास नंबर 3 पर रहता है जो नशे का आदि है। गुरुवार शाम उसकी भाभी नीलम स्टेशन पर बैठी हुई थी। इस दौरान योगेश ने नशे की हालात में उसकी बाजू पर बीड़ी लगा दी। जब मौके पर मौजूद रवि ने योगेश को रोका तो नशे की हालत में योगेश ने रवि के सिर फोड़ दिया। इस दौरान बीच-बचाव करते हुए योगेश भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया।