अम्बाला सिटी | देश के सबसे बड़े गैर राजनीतिक संगठन जय हिंद मंच की 132वीं शाखा का 19 मई को उद्घाटन किया जाएगा। मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ सेक्टर सात स्थित शाखा में पहुंचेंगे। राष्ट्रीय टीम में गृह मंत्रालय से डायरेक्टर बहन चित्रलेखा शर्मा, जज अशोका जैन, पुलिस कमिश्नर यादराम जाजोरिया, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रामअवतार शर्मा, सीए सुखविंदर सिंह, महिला प्रदेशाध्यक्ष राज कौशिक, राष्ट्रीय सचिव संतोष अग्रवाल, विमल मानुजा आदि मौजूद रहेंगे। सिटी से जय हिंद मंच की ब्लाक महिला अध्यक्ष रीना सिंगला, प्रदीप सिंगला, मंजीत बैगल, कमल शर्मा, नरेंद्र कुमार भी उपस्थित होंगे।