अम्बाला | स्कूल स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए गुरुवार को एसडीएम सतेंदर सिवाच ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय धुराली के मुख्य अध्यापक को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अध्यापक कृष्ण पूनिया ने विद्यार्थियों और विद्यालय समिति के सहयोग से इस विद्यालय के शिक्षा स्तर को सुधारने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण की गतिविधियों पर विशेष बल दिया। उनके प्रयासों से यह विद्यालय जिला स्तर पर स्कूल सौंदर्यीकरण पुरस्कार से सम्मानित हुआ है। उन्हें ही विशेष प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा व बीईओ सुधीर कालड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।