अम्बाला | उद्योग विभाग 24 मई को कैंट के बीपीएस प्लेनेटेरियम में समाधान दिवस का आयोजन कर रहा है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री विपुल गोयल करेंगे। उन्होंने बताया कि समाधान दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों को उद्योगों के विकास के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है। इसके साथ-साथ प्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करके स्थानीय उद्यमियों को अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रेरित किया जाएगा।