कैंसर जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित, हताश एवं निराश रोगियों की सहायता करने के उद्देश्य से रोटरी अम्बाला कैंसर एवं जनरल अस्पताल की पेलियेटिव केयर यूनिट स्नेह स्पर्श ने शुक्रवार आयोजित एक समारोह में 25 निर्धन व जरूरतमंद व्यक्तियों को एक-एक हजार रुपए का मासिक घरेलू राशन और उपचार कराने के लिए 3-3 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। यह कार्य स्नेह स्पर्श के कॉर्डिनेटर व वैज्ञानिक उपकरण निर्माता अजय गुप्ता एवं उनकी प|ी रेखा गुप्ता द्वारा दांपत्य जीवन की 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया। इस मौके पर चेयरमैन सुभाष बंसल, को-चेयरमैन डाॅ. विनय मल्होत्रा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कैंट | रोटरी अस्पताल की स्नेह स्पर्श युनिट में राशन देते पदाधिकारी व कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व लोग।