नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए डीसी ने नगर निगम कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर को निर्देश दिए कि वे आमजन, एनजीओ व अन्य संस्थाओं का सहयोग लेकर शहरी क्षेत्र व कालोनियों में सफाई व्यवस्था के कार्य को करें। उन्होंने कहा कि आमजन व संस्थाओं के सहयोग से सफाई व्यवस्था के कार्य में तेजी लाई जा सकती है।
कमिश्नर धर्मबीर ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए अनुबंध आधार पर ठेकेदार के माध्यम से रखे गए सफाई कर्मचारियों द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था के कार्य को किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को नगर निगम ने अनुबंध आधार पर रखे गए सफाई कर्मचारियों से सिटी के नदी मोहल्ला, प्रेम मंदिर, रेलवे रोड, सर्कुलर रोड, खन्ना पैलेस रोड, जगाधरी गेट रोड, पुराना सिविल अस्पताल रोड, आईटीआई चौक सहित अन्य जगहों पर भी सफाई का कार्य किया गया। नगर निगम ने सफाई का यह कार्य रात्रि के समय में भी किया। शुक्रवार को भी कमिश्नर व ज्वाइंट कमिश्नर ने शहर के मुख्य जगहों पर जाकर सफाई अभियान के कार्य का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सफाई के इस कार्य में मुख्य चौकों व चौराहों पर जहां गंदगी के ढेर हैं, उन्हें उठवाने के साथ-साथ वहां पर चूना इत्यादि के कार्य को भी करना सुनिश्चित करें।
सिटी में सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण करते निगम कमिश्नर।