कैंट डीआरएम कार्यालय के आगे बैठक को संबोधित करते हुए यूआरकेयू के पदाधिकारी व मौजूद सदस्य।
भास्कर न्यूज | अम्बाला
उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन संबंध भारतीय रेल मजदूर संघ व भारतीय मजदूर संघ द्वारा शुक्रवार अम्बाला मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गेट पर रोष प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विगत वर्षों से मान्यता प्राप्त एनआरएमयू व यूआरएमयू कर्मचारी हितों के लिए कोई भी सार्थक कार्य करवाने में विफल रही है। दूसरी और उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन निस्वार्थ सेवा सहित कर्मचारी हितों के लिए संघर्षरत है। कर्मचारी हितों से जुड़ा मांग पत्र एडीआरएम काे सौंपा गया।