कैंट गोल चक्कर के पास हरियाणा रोडवेज यमुनानगर डिपो बस के चालक ने रांग साइड से कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार पुरुष व महिला बाल-बाल बच गए। हंगामे की सूचना मिलते ही कैंट थाना प्रभारी विजय कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। कार चालक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरियाणा रोडवेज के चालक व परिचालकों के दुर्व्यवहार को लेकर पहले ही आमजन परेशान है। लेकिन सवारियां लेने के चक्कर में तेजगति लापरवाह बस चालक सड़क नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कैंट विश्राम गृह के पास गोल चक्कर पर देखने को मिला। जहां हरियाणा रोडवेज यमुनानगर डिपो के चालक ने कार को टक्कर मार दी और वो भी गलत साइड से आकर। ट्रैफिक कर्मचारियों की मौजूदगी में यह हादसा हुआ। बस व कार मे टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही कैंट प्रभारी विजय कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया।
कैंट के गोलचक्कर के पास रांग साइड जा रही बस को रोकने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।