पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीयू का आंकड़ा भाजपा से ज्यादा: मेहरा

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीयू का आंकड़ा भाजपा से ज्यादा: मेहरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

कर्नाटक के राज्यपाल ने भाजपा की केंद्र सरकार के दबाव के चलते भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जबकि आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस और जदयू का आंकड़ा उनसे कई गुणा ज्यादा है। भाजपा की इस मनमानी के खिलाफ महिला शहरी अध्यक्ष सुमन मेहरा की अध्यक्षता में गांव धूलकोट में महिला कांग्रेस ने मोदी और अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान महिला कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुमन मेहरा ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा को सरकार बनाने का मौका देना लोकतंत्र की हत्या है। कर्नाटक में भाजपा को सरकार बनाने का निमंत्रण देना लोकतंत्र के सिद्धांतों के विपरीत है। भाजपा विरोधी पार्टियों को दबाने के लिए के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है जो सही नहीं है। इस मौके पर राममूर्ति, सविता, कृष्णा, ममता, शरणदीप, अजमेरो देवी, जमुना देवी, सुखदेवी, पूजा, शांति, सरोज देवी, कमलेश, मीना , सोमा देवी, हेमा, नीलम सहित कई कांग्रेसी महिलाएं मौजूद रही।

सिटी में पुतला फूंकती कांग्रेसी कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...