भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन की विशेष बैठक दयानंद महर्षि जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इसमें श्री दयानंद महर्षि ने बताया कि हरियाणा सर्विस सलेक्शन कमीशन द्वारा जेई के पेपर में पूछे गए जातिसूचक प्रश्न से ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। जिसके लिए सभी संगठनों ने लड़ाई लड़ी। यही कारण था कि चेयरमैन को उनके पद से सस्पेंड कर दिया है। इसके लिए सभी सहयोगियों को बधाई दी। मगर अभी भारती को उनके पद से सस्पेंड किया गया है, लेकिन हटाया नहीं गया और ऐसी स्थिति में उन्हें किसी भी समय बहाल किया जा सकता है। ब्राह्मण समाज मांग करता है कि भारती को इस पद पर कभी बहाल न किया जाए। इसके अलावा सारी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है। इस दौरान कॉर्डिनेटर राजेंद्र कौशिक, सुभाष शर्मा, ईशु शर्मा, वीरेंद्र दीक्षित, विकास शर्मा, अरविंद्र गौड़, रोहित गौड़, संजीव शर्मा, राजेश शर्मा, अमित शर्मा, मदनलाल शर्मा, विश्वदीप गौड़, मोहित शर्मा, कुलराज शर्मा, नरेंद्र देव शर्मा, केके गौड़, बृजभूषण कौशिक, सतीश कुमार, विजय शर्मा, कुलभूषण पराशर, सुरेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, रोशन लाल, मदनलाल शर्मा, परमिंद्र शर्मा, मोहित शर्मा, देवी लाल सहित अन्य मौजूद रहे।