पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवाहिता को घर से निकाला, केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | महेश नगर की विवाहिता द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई शिकायत जांच के बाद सही पाई गई। एसपी के आदेश के बाद मोहाली निवासी ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरेापियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। महेश नगर निवासी विवाहिता ने शिकायत में बताया कि पिछले काफी समय से ससुराल पक्ष दहेज की मांग कर रहा था। कभी बच्चे न पैदा करने का दबाव बनाया जाता तो कभी मारपीट व गाली-गलौज की जाती थी। विवाहिता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन विवाहिता को घर ले आए। लेकिन जब विवाहिता ने दोबारा ससुराल जाकर रहने की कोशिश की तो उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता की तरफ से लिखित शिकायत एसपी को दी गई थी। जांच के बाद मामला सही पाया गया और मोहाली निवासी विवेक, यश वेद, कांता देवी, अनुराधा, निधि व पवन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...