पीएचसी ठरवा माजरी में तैनात सफाई कर्मचारी के साथ शाहपुर के पास लूट हो गई। अज्ञात युवक ने कर्मचारी को चाकू मारकर उसके पास रखी हजारों रुपए की नगदी को लूट लिया। घायल कर्मचारी की पहचान 45 वर्षीय बलवंत निवासी आनंद नगर बोह के तौर पर हुई। सिविल अस्पताल में मौजूद पीएचसी डा. मनदीप ने बताया कि बलवंत उनके पास सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता है। शुक्रवार दोपहर वह टेलीफोन का बिल जमा कराने जा रहा था। इस दौरान शाहपुर रेलवे फाटक के पास उसे किसी युवक ने लूट के इरादे से चाकू मार दिया। गंभीर अवस्था में बलवंत को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। शिकायत लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
कैंट | चाकू लगने से घायल हुआ बलवंत।